मानेसर। नगर निगम की मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने मंगलवार को वार्ड 17-18 में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के मतदाताओं ने उन्हें वोट की ताकत दी है और जनता से मिले वोट की ताकत पर खरा उतरेंगी। प्रत्येक वार्ड का समान रूप से विकास कराना निगम की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि जिन कामों का शुभारंभ किया गया है, उनमें सड़कों का निर्माण, गांव शिकोहपुर की गोशाला में अस्थायी टीन शेड का निर्माण, पीने के पानी की सप्लाई के लिए बने ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन, वाटिका में टाइल लगाने, गांव की गलियों में स्पीड ब्रेकर लगाने, कई स्थानों पर लोहे की ग्रिल और जाली लगाने, नालियों की रिपेयरिंग, गांव में चार नए ट्यूबवेल लगाने आदि के काम शामिल है। मेयर ने कहा कि निगम क्षेत्र में होने वाले सभी कामों को पारदर्शी तरीकों से किया जा रहा है। ब्यूरो