फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर समस्या से त्रस्त लोगों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जैकबपुरा में स्वीट्स हाउस के कचरे से सीवर लाइन हुई जाम, परेशान लोग सड़क पर उतरे
विज्ञापन

पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे निगम अधिकारी, स्वीट्स हाउस के तीनों सीवर कनेक्शन काटे गए

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जैकबपुरा में एक नामी स्वीट्स हाउस फर्म की मनमानी के चलते कई
परिवार सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। स्वीट्स हाउस का कचरा सीवर लाइन में डाले जाने से कई साल पुरानी सीवर लाइन जाम हो गई जिससे सड़क व घरों पर सीवर का गंदा पानी भर रहा है। मंगलवार को सीवरेज समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने मुख्य रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर सदर थाना पुलिस के साथ पहुंचे निगम अधिकारियों ने स्वीट्स हाउस के सीवर कनेक्शन काट दिए। साथ ही सप्ताह भर में सीवर सफाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। जैकबपुरा की गली नंबर-3 में पिछले ढाई साल से लोग सीवरेज समस्या से जूझ रहे हैं। अक्सर यहां सड़क पर बिन बरसात ही पानी भरा नजर आता है। बेसमेंट में सीवर का पानी भरा है। इससे जहां स्थानीय लोगों का घरों के बाहर खड़ा होना दूभर हो रहा है, वहीं राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। घरों में आने वाले पीने के पानी में सीवर की दुर्गंध आ रही है। बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। वर्षा के बाद समस्या और गंभीर हो गई है। इससे खफा लोगों का आक्रोश मंगलवार दोपहर फूट पड़ा। लोगों ने आर्य समाज रोड पर खड़े होकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थानीय अभिलाषा कालरा, अजय कालरा, डाॅ. संजीव ग्रोवर, भजन लाल व अन्य ने बताया कि नगर निगम व प्रशासन से कई शिकायतों के बाद भी समस्या का स्थाई हल नहीं हो सका जिस कारण उन्हें मजबूरन रास्ता जाम करने का ये कदम उठाना पड़ा। भाजपा नेता जयदीप बत्रा ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस के साथ एक्सईएन हरीष कुमार, एसडीओ प्रेम सिंह व जेई सुमित चहल मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह में सीवरेज लाइन की सफाई करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वीट्स हाउस में मिले तीन सीवरेज कनेक्शन


स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को बताया कि स्वीट्स हाउस थोक का व्यापार है। कई कर्मचारी यहां काम करते हैं और वहीं पर ही रहते हैं। आरोप लगाया कि स्वीट्स हाउस का कचरा सीधे सीवर लाइन में डाला जाता है जिससे सीवर लाइन चोक हो गई। एसडीओ ने बताया कि स्वीट्स हाउस में एसटीपी प्लांट लगा मिला है लेकिन वह सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। जांच के दौरान तीन सीवरेज कनेक्शन मिले हैं जिन्हें कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें