फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैसे के लेन-देन में प्रॉपर्टी डीलर के पैर में गोली मारी, साथी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में प्रॉपर्टी डीलर के पैर में गोली मार दी। वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्रा पार्क थाना के एएसआई मुकेश ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये में लेन-देन में विवाद चला आ रहा है। पीड़ित के एक साथी के साथ भी मारपीट की गई है। आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वारदात सोमवार देर रात है। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास दौलताबाद में प्रॉपर्टी डीलर दीपक उर्फ मोगली के कार्यालय में वारदात हुई। जब शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर राज कुमार सहरावत और उनके दोस्त सचिन गुलाटी किसी से मिलने पहुंचे। राज कुमार सहरावत की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मोगली के ऑफिस में पैसों के लेनदेन को लेकर एक शख्स से उनका झगड़ा हो गया। इसी दौरान उस व्यक्ति ने गोली चला दी जो प्रॉपर्टी डीलर के पैर में लगी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन गुलाटी को भी लाठियों से पीटा और मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें