फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईद-उल-अजहा पर नमाज पढ़कर घर लौट रहे लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
15-20 लोगों ने किया हमला, एक पक्ष के सात लोग घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ईद-उल-अजहा के पर्व पर गांव बुराका में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंड़े चले। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। अभी मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में घायलों का इलाज चल रहा है।
आकेड़ा थानाक्षेत्र के गांव बूराका के अरसलान व हनीफ ने बताया कि शनिवार को ईद की नमाज पढ़ने के लिए वे मस्जिद में गए हुए थे। जब वे नमाज पढ़कर अपने बुजुर्गों से मिलकर वापिस आ रहे थे तो गांव के ताहिर, अजरुद्दीन, साजिद, आबिद, तैयब, इरफान समेत करीब 15-20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें शहाबुदीन, हाकम, फरदीन, बसरुद्दीन, शकील, हनीफ और अरसलान को काफी चोट आईं। जिन्हें इलाज के लिए नूंह के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के लड़के बनाते थे लड़कियों की वीडियो : पीड़ित हाकम ने बताया कि आरोपी पक्ष के कुछ लड़के सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं, जिनमें ये उनके परिवार की लड़कियों और महिलाओं की फोटो और वीडियो खींचते हैं। इसको लेकर उन्होंने एक दो दिन पहले आरोपियों के परिवार वालों से बात कर विरोध दर्ज करवाया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने शनिवार को ईद की नमाज के बाद जब वे अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में हमला कर दिया।
विज्ञापन


आकेड़ा थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी तो पुलिस मौके पर ही पहुंच गई। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें