फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नल्हड़ शिव मंदिर नूंह से शुरू होकर यात्रा फिरोजपुर झिरका पांडव कालीन मंदिर होती हुई राधा कृष्ण मंदिर पुन्हाना में समाप्त होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। साधु संत एवं हिंदू संगठनों के तत्वावधान में ब्रजमंडल (मेवात) में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। नूंह के नल्हड़ की अरावली में बने प्राचीन शिव मंदिर से इस जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसका समापन पुन्हाना के श्रृंगार मंदिर पर होगा। इस जलाभिषेक यात्रा के लिए व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। यह जानकारी जल अभिषेक यात्रा के सदस्य राजकुमार गर्ग ने दी।

अग्रवाल महासभा के नूंह जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संत एवं हिंदू संगठनों के तत्वावधान में बृजमंडल मेवात में 14 जुलाई सोमवार को विशाल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शहर के आर्य समाज मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जलाभिषेक यात्रा के संयोजक नरेंद्र शर्मा, सह संयोजक बिहारी सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि साधु संत एवं हिंदू संगठनों द्वारा नल्हड़ शिव मंदिर से सुबह 11 बजे विधि विधान से महादेव की पूजा अर्चना कर इस जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। वहां से यह यात्रा मनसा माता मंदिर नूंह, फिरोजपुर झिरका तिजारा मार्ग पर अरावली की वादियों में बने पांडवकालीन शिवमंदिर से होते हुए पुन्हाना के श्रृंगार मंदिर पर पहुंचेगी। इस दौरान महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया इस जलाभिषेक यात्रा के लिए व्यापक तौर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें हजारों की संख्या में लोगों एवं युवाओं के शामिल होने की उन्होंने संभावना व्यक्त की है। वहीं, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर आने वाली यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में धर्मपाल आर्य अशोक कुमार सुनील जैनपुर मार्केट कमेटी अध्यक्ष विकास गुप्ता, रतन गोयल, राधेश्याम खंडेलवाल, टीकम सैनी, नगर पार्षद महेंद्र कौशिक सहित काफी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें