फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक कोने का 55 से अधिक लोग ले रहे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुजुर्गों की सुविधा के लिए वरिष्ठ नागरिक कोना बनाया गया है। यहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जाती है। इसमें रोजाना 55 से अधिक बुजुर्ग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक कोना में पहुंचने वाले ज्यादातर बुजुर्ग बीपी और शुगर की जांच करवाते हैं। इसके अलावा जांच के दौरान बीमारी के लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। बुजुर्गों को उनकी उम्र के अनुसार खानपान और नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यायाम करने के बारे में बताया जाता है। डॉक्टर के अनुसार, इस कोने से उन्हें सामान्य जांच करवाने में आसानी होती है। बुजुर्गों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही यहां पर इंतजार के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है। इसमें मरीजों को समय-समय पर बीपी, शुगर समेत अन्य जरूरी जांच करवाने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके। अस्पताल में इस सुविधा का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर और आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें