मानेसर। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में अब गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है।
खासकर दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है। लोग दोपहर में बाहर निकलते समय धूप और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम अभी भी थोड़ा सुहावना बना हुआ है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलती है। सुबह टहलने या काम पर जाने वाले लोगों को अभी भी हल्की ठंडी हवा का अहसास हो रहा है लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे धूप तेज हो जाती है और गर्मी बढ़ने लगती है। मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आसमान में बादल कम रहेंगे और बारिश की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है। संवाद