न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-99ए में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदर घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सेक्टर-99ए स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट और हैबिटेट जैसी सोसाइटियों में कई दिनों से बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
बच्चे डर के कारण बाहर खेलने से कतराने लगे हैं। वहीं बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने में दिक्कत हो रही है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की है। संवाद
कोट्स
शिकायत के बाद भी प्रशासन बंदरों को सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा रहा है। बच्चों को बालकनी और खेल मैदान से दूर होना पड़ा है।
-पंकज कुमार, निवासी, लक्ष्मी परीना सोसाइटी
-
बंदरों की वजह से बच्चों पर हमेशा नजर रखनी पड़ती है कि कहीं उन्हें नुकसान न पहुंच जाए। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
-प्रवीण ठाकुर, निवासी, हैबिटेट सोसाइटी
-
बंदर बालकनी में रखे गमले तोड़ देते हैं, जिससे पौधों को नुकसान होता है। साथ ही राहगीरों पर गमले गिरने का भी खतरा बना रहता है।
-संतोष, निवासी, लक्ष्मी परीना सोसाइटी