फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की तत्काल सूचना देने के लिए डायल करें 1930

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को ध्यान में रखते जिलावासियों से अपील की है कि वे मामलों की तत्काल सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930 दें। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनने की कोशिश करें ताकि बैंक व कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले साइबर फ्रॉड की सूचना के लिए 155260 हेल्पलाइन की सुविधा प्रदान की गई थी लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उपरोक्त नंबर की जगह 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें