फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: दिवाली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, वेटिंग में सीट बुक करा रहे लोग

Fri, 29 Sep 2023 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दिवाली पर घर जाने के लिए लोग एडवांस में टिकट बुक करा रहे हैं, लेकिन लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों में 9 से 11 नवंबर तक वेटिंग टिकट मिल रही हैं।
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल रही हैं। गुरुग्राम में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के लोग नौकरी व रोजगार करते हैं। इस बार दिवाली पर इन्हें अपने घर जाने परेशानी हो सकती है। 

 

विज्ञापन

एडवांस में सीट बुक करा रहे लोग
दिवाली पर घर जाने के लिए लोग एडवांस में टिकट बुक करा रहे हैं, लेकिन लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों में 9 से 11 नवंबर तक वेटिंग टिकट मिल रही हैं। हालांकि लोग इस उम्मीद के साथ भी वेटिंग में टिकट ले रहे हैं कि उनको ट्रेन में सफर के दौरान सीट मिल जाएं। लंबी दूरी की कई ट्रेनों में फिलहाल 8 से 11 नवंबर तक सीट उपलब्ध हैं, लेकिन लोगों के एडवांस में सीट बुक कराने पर इन ट्रेनों में भी जल्द ही वेटिंग में टिकट मिलने की संभावना है।

 

इन ट्रेनों में वेटिंग में टिकट मिलने की संभावना
गुरुग्राम से जयपुर की ओर जाने वाली मंडोर एक्सप्रेस-22995 में 9 नवंबर को 17, 10 नवंबर को 40 और 11 नवंबर को 30 सीट की वेटिंग, योगा एक्सप्रेस-19032 में 9 नवंबर को 80, 10 नवंबर को 68, 11 नवंबर को 72 सीट की वेटिंग, आश्रम एक्सप्रेस-12916 में 9 नवंबर को 25, 10 नवंबर को 80, 11 नवंबर को 47 सीट की वेटिंग, रानीखेत एक्सप्रेस-15014 में 10 नवंबर को 2, 11 नवंबर को 20 और 12 नवंबर को 12 सीट की वेटिंग, आला हजरत एक्सप्रेस-14311 में 9 नवंबर को 18, 11 नवंबर को 21 और 14 नवंबर को 10 सीट की वेटिंग में है।

 
विज्ञापन

जयपुर से गुरुग्राम की ओर आने वाली ट्रेन गरीब नवाज एक्सप्रेस-15716 में 9 नवंबर को 13 सीट की वेटिंग, पूजा एक्सप्रेस-12413 में 9 नवंबर को 36, 10 नवंबर को 66, 11 नवंबर को 61, 12 नवंबर को 19 और 13 नवंबर को 80 सीट की वेटिंग हैं। भुज एक्सप्रेस-14312 में 9 नवंबर को 34, 11 नवंबर को 28 और 15 नवंबर को 48 सीट की वेटिंग, योगा एक्सप्रेस-19031 में 9 नवंबर को 16, 10 नवंबर को 53 और 11 नवंबर को 41 सीट की वेटिंग और सालीमार एक्सप्रेस-14645 में 9 नवंबर को 26, 10 नवंबर को 28 और 12 नवंबर को छह सीट वेटिंग में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें