फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नोटिस से बिफरे लोग मंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपीई ने रिहायशी इलाकों में अवैध व्यवसाय और निर्माण पर 666 लोगों को जारी किया है नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला योजनाकार विभाग के एनफोर्समेंट विंग (डीटीपीई) ने सुशांत लोक क्षेत्र में 666 मकान मालिकों को रिहायशी मकानों में बिना अनुमति के चल रही व्यावसायिक गतिविधियों चलाने पर नोटिस जारी किया है। इस पर रविवार को आरडब्ल्यूए के लोग मंत्री राव नरबीर सिंह के पास पहुंचे और पूरे मामले को रखा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरडब्ल्यूए और डीटीपीई के साथ बैठक कराई जाएगी ताकि विवाद का हल निकाला जा सके।
आरडब्ल्यूए के लोगों ने बताया कि बिल्डर से पहले से स्टिल्ट प्लस फोर के मकानों में सर्वेंट रूम बनाकर दिया है। अब इस पर डीटीपीई ने नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार कई मकान मालिकों ने मामूली बदलाव कर लिया है। डीटीपीई ने सुशांत लोक क्षेत्र में अब तक 666 को नोटिस जारी किया है। जिन लोगों को शुरुआती चरणों में नोटिस दिए गए थे, उनमें से कई ने कोई जवाब नहीं दिया जबकि कुछ ने असंतोषजनक उत्तर दिए। ऐसे मामलों में विभाग ने अब रेस्टोरेशन ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यानी, जिन निर्माणों या गतिविधियों को अवैध पाया गया है, उन्हें पूर्व स्थिति में लाने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य है कि रिहायशी मकानों में बिना अनुमति के चल रही व्यावसायिक गतिविधियों और नियम विरुद्ध निर्माण पर रोक लगाना। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में भारी हलचल देखी जा रही है और बड़ी संख्या में लोग अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए डीटीपीई कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें