फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश में शहर को हरा-भरा बनाने पर जोर, लगाए जाएंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बनाई एक करोड़ की लागत के पौधे लगाने की योजना
विज्ञापन

40 लाख की कीमत के पौधे जोन-2 में भी लगाए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने बारिश के मौसम में शहर को हरा-भरा बनाने के लिए एक करोड़ रुपये के पौधे लगाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत, शहर के विभिन्न हिस्सों में पौधे लगाए जाएंगे ताकि शहर को अधिक हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सके। यह योजना शहर में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और शहर को एक बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। नगर निगम ने इस योजना के लिए एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जिसमें पौधे खरीदने, लगाने और उनकी देखभाल करने का खर्च शामिल है। इसी क्रम में इंजीनियरिंग विंग की ओर से जोन दो में पौधरोपण के लिए चालीस लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया है।
फरीदाबाद बॉर्डर से लेकर दिल्ली के नजफगढ़ बार्डर तक गुरुग्राम नगर निगम की सीमा है। इस बार की बारिश में नगर निगम के पार्क, ग्रीन बेल्ट, खाली स्थान व अन्य निर्धारित स्थान पर पौध रोपण करने की योजना है। हर वार्ड के पार्षदों को अपने क्षेत्र के खाली स्थानों पर यह पौध रोपण कराया जाना है। नगर निगम हरियाली को लेकर इसे व्यापक तौर पर कराना चाहती है। बारिश के दौरान होने वाले पौध रोपण के सफल होने की अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन

पौधों में लगेगा ट्री गार्ड
नगर निगम के बागवानी विभाग की ओर से तैयार होने वाली योजना में इस बार लगाए जाने वाले पौधों को ट्री गार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। अगर ट्री गार्ड लग जाता है तो पौधा सुरक्षित रहता है। ऐसे में लगने वाले प्रमुख पौधों के लिए ट्री गार्ड भी लगाया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन

बारिश के दौरान नगर निगम क्षेत्र के चारों जोन में पौधरोपण की व्यापक योजना तैयार की गई है। स्थानीय पार्षदों के साथ मिलकर इसे पूरा किया जाएगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें