फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैदल यात्रियों की राह होगी आसान, बेहतर होंगे फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत पर खर्च होंगे 2.69 करोड़ रुपये
विज्ञापन


सेक्टर-67 से 86 तक विशेष मरम्मत, सेक्टर-1 से 23 तक मे भी होगा सुधार

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की सड़कों पर फुटपाथ की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए दो कार्यों पर करीब 2.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सेक्टर-67 से 86 तक फुटपाथ की विशेष मरम्मत और सेक्टर-1 से 23 तक क्षतिग्रस्त फुटपाथ की वार्षिक मरम्मत शामिल है।
सेक्टर-67 से 86 तक जीएमडीए की सड़कों के फुटपाथ की विशेष मरम्मत और पुनर्वास पर 23.41 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह काम हरियाणा मानवाधिकार आयोग चंडीगढ़ के निर्देशों के तहत कराया जाएगा। वहीं, सेक्टर-1 से 23 तक जीएमडीए की सड़कों पर क्षतिग्रस्त फुटपाथ की वार्षिक मरम्मत और रखरखाव के लिए 2.45 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस कार्य में मरम्मत से संबंधित अन्य जरूरी काम भी शामिल होंगे। योजना के अनुसार टूटे, धंसे और क्षतिग्रस्त फुटपाथ की मरम्मत कर उन्हें पैदल यात्रियों के लिए सुगम बनाया जाएगा। कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ने और फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना के तहत क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण, नई टाइलें बिछाने, समतलीकरण और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


180 किमी फुटपाथ का सर्वे कराया
जीएमडीए ने गुरुग्राम के करीब 180 किमी मौजूदा फुटपाथ का आकलन कराया है। करीब 72 किमी फुटपाथ संतोषजनक स्थिति में पाए गए हैं, जबकि 80 किमी पर मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का काम शुरू किया गया है। 28 किमी फुटपाथ पूरी तरह नए सिरे से बनाए जाएंगे। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने निर्देश दिए कि नए फुटपाथ बनाते समय पहले सड़क के साथ हैज और ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें