पटौदी। पटौदी नगरपरिषद के तहत आने वाली दो स्मार्ट रोड बनाए जाने के लिए टेंडर लग गए हैं तथा जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा। विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि नगर परिषद के तहत स्मार्ट रोड (रामपुर से टोडापुर रोड) के टेंडर लग गए हैं। दो-चार दिनों में इनका कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि इस स्मार्ट रोड पर 8 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत आएगी जबकि दूसरी स्मार्ट रोड हेलीमंडी से मिर्जापुर रोड 5 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि नगर परिषद में ओर भी स्मार्ट रोड की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष भविष्य में रखेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जो मार्केट बोर्ड के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मांग रखी थी उनमें से मार्केट बोर्ड की पांच रोड मंजूर हो गई हैं जिनमें गांव बासपदमका से गांव छोटा भोडा, शेरपुर से छिल्लरकी, फरीदपुर से कारोला, छिल्लरकी से चौकी नम्बर-1, गुढाना शमशान घाट से अनुसूचित बस्ती की रोड जोकि मार्केट बोर्ड की है उनका जल्दी ही टेंडर लगाकर बनाया जाएगा। संवाद