फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जमालपुर में अनुपमा होटल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के छपरा जिले के मगापड़ी गांव निवासी सर्वजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर बिलासपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक जमालपुर में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनके भांजे रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात उनके मामा सर्वजीत पैदल जा रहे थे। इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से आई फ्रॉन्क्स गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मैकेनिक की मौत
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर इफ्को चौक के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मैकेनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पांडव नगर निवासी निशांत के रूप में हुई है। सेक्टर-17/18 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, निशांत कटारिया चौक के पास एक गैरेज में मैकेनिक का काम करते थे। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह मोटरसाइकिल से सिकंदरपुर स्थित अपने किराये के कमरे पर जा रहे थे। इफ्को चौक के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें