जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मंडल स्तरीय युवा संसद का आ
सोहना। निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि नशा ऐसी घातक बीमारी है, जो व्यक्ति के शरीर के साथ देश को भी खोखला कर देती है। इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है और घर बर्बादी की कगार पर पहुंच जाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान, इसके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचने के लिए जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में अजय, मास्टर कृष्ण पाल, जोगिंदर, ममता धवन, संदीप, यशपाल, नीर सिंह और शेखर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद