जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम जिम्नास्टिक एसोसिएशन के द्वारा जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी को चैंपियन जिम्नास्टिक अकादमी में आयोजित हुई, जिसमें 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने भाग लिया। वहीं बालकों की जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 19 जनवरी को एंबियंस स्कूल में 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित की जाएंगी।
अंडर-6 आयु वर्ग में पावनी गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नेहरू स्टेडियम की धृति द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रहीं, जबकि पार्निका त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्लोर इवेंट में पार्निका त्यागी ने स्वर्ण, धृति ने रजत व पावनी गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। बैलेंसिंग बीम इवेंट में खुशवी और शिवांशी ने स्वर्ण पदक और अपेक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-8 आयु वर्ग में गौरवेका ने ऑलराउंड सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीता। नेहरू स्टेडियम की शनाया यादव द्वितीय और ज्योतिका तृतीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रही। फ्लोर इवेंट में गौरवेका कौशिक ने स्वर्ण, शनाया यादव और अनाया पहवा ने रजत तथा अमरिश ने कांस्य पदक हासिल किया। बीम इवेंट में गौरवेका ने स्वर्ण, अद्विका ने रजत और कियारा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-10 आयु वर्ग में अनिश्का शर्मा ने ऑलराउंड सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीता। काउरा द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रहीं, जबकि तिस्या और शिवान्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्लोर इवेंट में अनिश्का शर्मा ने स्वर्ण, मिराया कपूर ने रजत तथा आराध्या और अहना ने कांस्य पदक जीता। बीम इवेंट में अर्शी और माइरा ने स्वर्ण, आरोही ने रजत और तिस्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जिले के वरिष्ठ जिम्नास्टिक कोच मनीष गौतम, नरेंद्र कुमार, प्रियंका, जयवीर यादव, रजील शमीम, कमल, गुलविंदर, नागेंद्र, किरण, निशा भगेल, आकांक्षा और गिनी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हरियाणा जिम्नास्टिक के पदाधिकारी राज कुमार राघव और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस. के. कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।