फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी रोड होगी चौड़ी, ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

विज्ञापन
पटौदी रोड पर जल्द शुरू होगा काम। अमर उजाला
विज्ञापन
उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक होगा पुनर्निर्माण, ग्रेप की पाबंदियां हटते ही शुरू होगा काम
विज्ञापन

नंबर गेम - 30.85 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली पटौदी रोड का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। इस योजना पर करीब 30.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के बेहतर होने से ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं पुराने शहर के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने सड़क निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले महीने हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक में परियोजना को मंजूरी दी गई थी। अब ग्रेप की पाबंदियां हटने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण करने के साथ सीवरेज और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। सड़क का निर्माण मौजूदा ऊंचाई के अनुसार होगा, जबकि गांव के हिस्से में कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी। मौजूदा ड्रेनेज लाइन को भी बेहतर किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान पानी निकासी की क्षमता बढ़ सके। अभी कई स्थानों पर सड़क जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार एकड़ में विकसित हो रही ग्लोबल सिटी
सेक्टर-36, 36बी, 37 और 37बी में करीब एक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित की जा रही है। यहां व्यावसायिक और आवासीय टावर, कार्यालय, रिटेल स्पेस, अस्पताल, स्कूल, इनोवेशन सेंटर, स्टार्टअप हब, होटल, कन्वेंशन सेंटर, हरित क्षेत्र और जल निकाय विकसित किए जाने हैं। एचएसआईआईडीसी के एजीएम अरुण गर्ग ने बताया कि पटौदी रोड के निर्माण से ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें