फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी रोजका मेव में किसान आंदोलन को लेकर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
-नूंह विधायक आफताब अहमद ने दिया समर्थन, उद्योग मंत्री ने बातचीत के लिए आज गुरुग्राम बुलाया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।



नूंह जिले के रोजका मेव क्षेत्र के गांव धीरदोका में पिछले 26 महीनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को लेकर शुक्रवार को एक अहम पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए, जहां आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान नूंह से विधायक आफताब अहमद भी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के बीच बैठकर उन्हें अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने मौके से ही हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह से फोन पर बातचीत कर किसानों की मांगों और आंदोलन की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने मामले के जल्द समाधान की मांग भी उठाई। बातचीत के दौरान उद्योग मंत्री ने धरना कमेटी को शनिवार सुबह 11 बजे गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में रोजका मेव क्षेत्र के 9 गांवों की करीब 1600 एकड़ जमीन आईएमटी परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के बाद उन्हें पूरा मुआवजा नहीं मिला, जिसके चलते वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें