फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना के वार्ड-6 में सड़कों पर जमा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार बुजुर्ग व बच्चे गंदे पानी में गिरकर चोटग्रस्त भी हो चुके
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। इसे नगरपरिषद अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही कहें अथवा मनमानी, जो एक वर्ष बीत जाने के बाद भी गंदे व दूषित पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नागरिक गंदे पानी में से गुजरने को मजबूर हैं। वहीं नागरिकों द्वारा दी गई शिकायतों को भी नगरपरिषद ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है जिन्होंने उक्त समस्या को आज तक भी गम्भीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन


सोहना नगरपरिषद के वार्ड 6, न्यू फ्रेंड्स कालोनी निकट भैरो मंदिर वाली गली में रहने वाले नागरिक गंदे व दूषित पानी की समस्या से त्रस्त हैं। उक्त गंदा पानी हर समय सड़कों पर खड़ा रहता है। यह समस्या करीब एक वर्ष से बनी हुई है। गंदा व दूषित पानी सड़कों पर खड़ा होने से बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को निकलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार तो बुजुर्ग व बच्चे गंदे पानी में गिर कर चोटग्रस्त भी हो चुके हैं। बता दें कि उक्त एरिया में एक प्राइवेट स्कूल भी स्थापित है जहां पर प्रतिदिन छोटे छोटे मासूम बच्चों का आना जाना रहता है। नागरिक अभय सिसोदिया, अशोक, लल्लू राम ने बताया कि यह समस्या करीब एक वर्ष से बनी हुई है। नगरपरिषद द्वारा बनाई गई नालियों में रुकावट होने से गंदा पानी सड़कों पर एकत्रित हो जाता है जिसकी शिकायत कई बार नगरपरिषद जेई, पार्षद आदि से भी की गई है किंतु आज तक भी कोई समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने समस्या का ठोस हल कराने को कहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद के सैनेटरी इंस्पेक्टर हरीश मेहता बताते हैं कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद समस्या का निरीक्षण करके समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें