फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओवरलोड कचरा वाहन बने परेशानी का सबब, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा - इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। मानेसर नगर निगम से निकलने वाले कचरे से भरे ओवरलोड वाहन इन दिनों तावडू क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये वाहन रोजाना सुबह के समय नोरंगपुर, सराय और मोहम्मदपुर अहिर होते हुए तावडू शहर के पटौदी चौक से गुजरते हैं।
गांव भाजलाका के पास स्थित एक पेपर मिल तक पहुंचते हैं, जहां कथित तौर पर कचरे को रीसाइक्लिंग के नाम पर जलाया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, कचरा ढोने वाले कई वाहन ओवरलोड होते हैं और तेज गति से चलते हैं। कई वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कई बार इन वाहनों को रोककर नियमों का पालन करने की अपील की लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों से कचरा रास्ते में गिरता रहता है, जिससे सड़कें गंदी हो जाती हैं और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गीला और सूखा कचरा एक साथ मिलाकर ले जाया जाता है, जो स्वच्छता नियमों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर मिल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिल में कचरे को जलाने से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे न सिर्फ हवा दूषित हो रही है बल्कि आसपास का वातावरण भी खराब हो रहा है। ग्रामीण पहले भी मिल के संचालन को लेकर विरोध जता चुके हैं। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। तावडू एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो: तावड़ू नगर से गुजरता हुआ कचरे से भरा ओवरलोड एक वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें