फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंदिर के पास कूड़े का ढेर, बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। सरकार द्वारा साफ-सफाई को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति कई जगह चिंताजनक बनी हुई है। नगीना गांव के करेहडी रोड स्थित प्राचीन शिव अस्थल मंदिर के पास लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर के पास फैली गंदगी के कारण न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंदिर कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों में इसको लेकर काफी रोष है। समाजसेवी रजत जैन ने बताया कि गंदगी के कारण जहरीले कीट-पतंगों का जन्म होता है, जो कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

फोटो: मंदिर के पास फैली गंदगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें