फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में 300 से अधिक झुग्गियां हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
नखड़ौला और नवादा इलाके में अवैध कब्जों पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के नखड़ौला और नवादा इलाके में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की टीम ने सोमवार को अपनी जमीन पर बनी 300 से अधिक झुग्गियों को हटाया।
इन इलाकों में कुछ लोग निगम की जमीन पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर रह रहे थे। इसे देखते हुए एचएसआईआईडीसी ने कार्रवाई करते हुए नखडौला गांव, नवादा, सेक्टर 81, 81ए और 82 में अभियान चलाया और सभी झुग्गियों को हटवा दिया। इन झुग्गियों में किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं किया जाता है। मानेसर में काफी जमीन पर लोग झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। इन झुग्गियों में कई आपराधिक लोग भी रह रहे थे, जिन पर छोटे अपराध के मामले दर्ज हैं। यह पूरा इलाका खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों की कोई ठीक से पहचान या जांच नहीं की गई थी। कुछ स्थानीय लोगों ने खाली जमीन पर झुग्गियां बनाकर बाहर से आए लोगों को किराए पर रहने के लिए दे दिया था और उनसे पैसे भी लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानेसर क्षेत्र में बनी झुग्गियों को लेकर खतरे की आशंका जताई जा रही है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में इन झुग्गियों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग कबाड़ का काम करते हैं और कबाड़ से निकले बेकार सामान को आग लगा देते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। 25 अप्रैल 2022 को मानेसर के कांकरौला और नाहरपुर के बीच झुग्गियों में आग लग गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। इसी तरह की घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें