गुरुग्राम। माधव क्रिकेट अकादमी की अंडर-10 और अंडर-12 टीमों ने दिल्ली के एरेना क्रिकेट मैदान पर अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। अंडर-12 टीम ने विजय दहिया बी को 42 रन से हराया, जबकि अंडर-10 टीम ने विजय दहिया ए को छह विकेट से मात दी।
अंडर-12 मुकाबले में माधव क्रिकेट अकादमी ने 167 रन बनाए। उज्ज्वल सिंह राजपूत ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बलबीर और शिवांश ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में विजय दहिया बी की टीम 125 रन ही बना सकी। अंडर-10 मुकाबले में विजय दहिया ए ने 98 रन बनाए। माधव क्रिकेट अकादमी की ओर से गनवित ने तीन विकेट लिए। रिजुल को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए माधव क्रिकेट अकादमी ने 99 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। प्रितिश ने नाबाद 21 रन बनाए। संवाद