फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट एवं कॉमर्स विभाग में नव प्रवेशित एमबीए और एमकॉम के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री शंकरानंद ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के सपनों को दिशा देने और संभावनाओं को जगाने की शुरुआत है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, 16-18 घंटे मेहनत करने और शरीर, मन व बुद्धि को सक्षम बनाने की सलाह दी। उन्होंने भारत के 2047 तक विश्व गुरु बनने का विश्वास जताया। कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय, समर्पण और अनुशासन को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलेश व्यास ने 10 प्रेरक बातों के जरिए नेतृत्व, संचार कौशल, टीम निर्माण और जीवन कौशल पर मार्गदर्शन दिया। रजिस्ट्रार डॉ. संजय अरोड़ा ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और मैनेजमेंट एवं कॉमर्स शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरक कहानी से उत्साहित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की दृष्टि से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और विशेषज्ञों ने सफलता के गुर साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें