फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बढ़ते तापमान के बीच आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से चल रही गर्म हवाओं और दोपहर में तेज धूप ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखी गई और कई इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। प्रशासन ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें