फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, ई-कार्मा योजना से बनें आत्मनिर्भर युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। युवाओं में रोजगार और फ्रीलांसिंग को बढ़ावा देने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ई कार्मा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार स्नातक, स्नातकोत्तर और कॉलेज ड्रॉपआउट युवाओं को अंतरराष्ट्रीय फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म जैसे अप वर्क, फ्रीलेंस, गुरु डॉट काॅम से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

योजना से प्रदेश के युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि विदेशी मुद्रा अर्जन का भी अवसर मिलेगा। एक निजी कंपनी के सहयोग से युवाओं को 4 से 6 महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण में कम्युनिकेशन स्किल्स, फ्रीलांसिंग पोर्टल्स पर बिडिंग स्किल्स तथा तकनीकी कौशल सिखाए जाते हैं। चयनित उम्मीदवारों को उद्योग विशेषज्ञों से सीधे मिलने-जुलने और वैश्विक बाजार की समझ हासिल करने का अवसर मिल पाता है। पात्रता मानदंड के अनुसार इस योजना का लाभ केवल हरियाणा निवासियों को मिलेगा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और इसमें कॉलेज छात्र, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा कॉलेज ड्रॉपआउट सभी आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इससे उन्हें आजीवन फ्रीलांसिंग या अन्य रोजगार के अवसर मिलते रहेंगे। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.ekarmaindia.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 6239071196 पर काॅल या फिर द्रोणाचार्य काॅलेज में बने इनक्यूबेशन सेंटर से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें