बीएड, एमएड के लिए 29 सितंबर तक चलेगी ओपन काउंसिलिंग
30 सितंबर के बाद दाखिले के लिए देना होगा एक हजार का विलंब शुल्क
गुरुग्राम विवि ने जारी किया बीएड व एमएड का संशोधित प्रवेश कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड और एमएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यदि 29 सितंबर तक संबंधित कॉलेज स्तर पर ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दिन ही अभ्यर्थियों को निर्धारित संस्थान में शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा।
29 सितंबर तक ओपन काउंसलिंग के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की अनुमति होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क 1000 रुपये देना होगा। यह शुल्क विश्वविद्यालय में पंजीकरण वापसी के साथ जमा कराया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इससे पूर्व 19 अगस्त को प्रवेश कार्यक्रम जारी किया था। संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि सभी आवेदक निर्धारित समय सीमा का पालन करें। अभ्यर्थियों और कॉलेज प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि समय पर शुल्क और दस्तावेज पूर्ण कर प्रक्रिया पूरी करें।