फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई सोहना में 149 सीटों पर दाखिले का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनसीवीटी में 22 और एससीवीटी व्यवसायों में 29 सितंबर तक होंगे दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों की 149 रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका है। एनसीवीटी व्यवसायों में 22 सितंबर और एससीवीटी व्यवसायों में 29 सितंबर तक अभ्यर्थी शारीरिक रूप से उपस्थित होकर दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मेरिट कार्ड के साथ संस्थान पहुंचना होगा। **
विज्ञापन

संस्थान में स्टेनोग्राफर एवं सचिवीय असिस्टेंट (हिंदी) की दो, अंग्रेजी की 15, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल की नौ, ड्राफ्ट्समैन सिविल की सात, फिटर की 11, मशीनिस्ट की 26, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग की पांच, प्लंबर की 15, वेल्डर की 55 और सोलर टेक्नीशियन की चार सीटें रिक्त हैं। संस्थान में कुल 456 सीटें हैं, जिनमें से 149 सीटों पर दाखिला होना है। संस्थान की प्रधानाचार्य रेशु शर्मा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी प्रशिक्षणार्थी का दाखिला रद्द नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें