पटौदी। हरियाणा सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय जाटौली हेलीमंडी का नाम अब राजकीय महाविद्यालय जाटौली मंडी कर दिया गया है। जाटौली वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, हरियाणा सरकार, उच्च विभाग, चंडीगढ़ से सोमवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। लंबे समय से जाटौली वासियों सहित विभिन्न समाजसेवियों द्वारा राजकीय महाविद्यालय जाटौली हेलीमंडी से हेली शब्द हटाने की मांग चली आ रही थी और जाटौली के लोग हेली शब्द को गुलामी के दौर की पहचान से जुड़ा मानते हुए थे। संवाद