फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 29 सितंबर को कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जयपुर मंडल के कनकपुरा-धानक्या-बोबास रेलखंड के बीच ऑटोमेटिक ब्लाॅक सिगनलिंग कार्य के चलते 29 सितंबर को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनें खातीपुर रेलवे स्टेशन तक आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। वहीं, चार एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के कारण गुड़गांव रेलवे स्टेशन से जयपुर व अजमेर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी, क्योंकि रेवाड़ी व जयपुर के बीच रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले यात्रियों को 29 सितंबर को अन्य परिवहन विकल्प तलाशने होंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर-12015 नई दिल्ली-अजमेर आगामी 29 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर-12016 अजमेर-नई दिल्ली ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर-12414 जम्मूतवी-अजमेर 28 सितंबर को जम्मूतवी से रवाना होकर खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर-12413 अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर-14322 भुज-बरेली ट्रेन 28 सितंबर को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन नंबर-14661 बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 29 सितंबर को बाडमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर-15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 29 सितंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर-14662 जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन 28 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें