बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व मेट्रो स्टेशन से चलेंगी सिटी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-87 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा पांच गुरुगमन सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया। सुबह के समय विद्यार्थियों को जीयू जाने में परेशानी नहीं होगी। यह सिटी बसें बस अड्डा, गुड़गांव रेलवे स्टेशन व मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से चलेंगी। सिटी बसों का संचालन शुरू होने विद्यार्थियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सेक्टर-87, भांगरौला गांव में गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) का नया कैंपस दो सत्र पहले शुरू हो चुका है। शहर से जीयू कैंपस जाने के लिए पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है।
बस रूट और समय सारणी
रूट नंबर-233: सुबह 7:30 बजे बस अड्डा व महावीर चौक से रवाना होकर 8:20 बजे जीयू कैंपस पहुंचेगी। एक अन्य बस इसी रूट पर सुबह 7:55 बजे रवाना होकर 8:45 बजे कैंपस पहुंचेगी।
रूट नंबर-235: सुबह 7:30 बजे सिटी गुड़गांव रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 8:30 बजे जीयू कैंपस पहुंचेगी।
रूट नंबर-114बी: सुबह 7:40 बजे मिलेनियर सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से रवाना होकर 8:55 बजे जीयू कैंपस पहुंचेगी। इसी रूट पर एक और बस सुबह 8:00 बजे रवाना होकर 9:15 बजे कैंपस पहुंचेगी।
गुरुग्राम विश्वविद्यालय कैंपस तब सिटी बसों का संचालन शुरू होने से विद्यार्थियों के साथ ही क्षेत्र के गांवों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी। इस रूट पर पिछले काफी समय से सिटी बसों के संचालन की मांग की जा रही थी।
- नरेश शर्मा, मैनेजर, डिपो सेक्टर-10, जीएमसीबीएल