- fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर करा सकते हैं पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अब खाद (यूरिया, डीएपी, एनपी के इत्यादि) सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है। उन्होंने कहा की मेरी फसल मेरा ब्योरा का पोर्टल 9 अक्तूबर 2025 से खुला हुआ है। जिन भी किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है वह अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवा सकते हैं।
उप कृषि निदेशक डॉ. अनिल तंवर ने किसानों से अपील की कि जिन भी किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, वह अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवा सकते है। बिना पंजीकरण वाले किसानों को खाद सहकारी व गैर सहकारी संस्थाओं के द्वारा नहीं दिया जायेगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण होगा। किसान इस पोर्टल पर स्वयं या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी किसान को पंजीकरण संबंधित समस्या आती है तो वह कृषि विभाग के ब्लॉक अथवा जिला कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में आकर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि फरीदाबाद में काफी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट मिला था। जांच में पता चला कि नूंह में खाद की दुकानों से खरीदा गया था।