संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में कोरोना के बाद अब डेंगू और मलेरिया खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक ओर मलेरिया के मरीज की पुष्टि की है। इसी के साथ अब मरीजों की कुल संख्या पांच हो गई है।
डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने मास फीवर सर्वे व लार्वा खोज अभियान तेज कर दिया है। शहर में अभी तक डेंगू के 12 मामले सामने आ चुके हैं। सभी मरीजों की हालत सामान्य है और चिकित्सीय निगरानी में उपचार चल रहा है।
वहीं, मलेरिया की जांच के लिए विभाग ने 1,42,542 लोगों के ब्लड सैंपल एकत्रित किए हैं। डेंगू की एंटी लार्वा टीम ने 171 घरों में डेंगू का लार्वा पाया। विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 122 लोगों को नोटिस थमाया गया।