फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पत्थर मारकर हत्या, दोस्तों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में गाड़ौली खुर्द गांव के पास खाली प्लॉट में शनिवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सेक्टर-10 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की गला दबाकर सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। सेक्टर 10 थाना प्रभारी के मुताबिक हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बदायूं निवासी 19 वर्षीय पंकज सरस्वती एंक्लेव में परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह घरों में साफ सफाई का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ घर से निकला था इसके बाद वह वापस नहीं आया। मृतक युवक के पिता बलराम ने पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसके चार पांच दोस्तों ने ही मिलकर उसका गला दबा पत्थर मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस दूसरे कोण से भी जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें