फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी अधिकारी के घर से 14 हजार यूरो चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-54 गोल्फ कोर्स रोड स्थित विला-19 सोसायटी में रहने वाले निजी कंपनी अधिकारी के घर से 14 हजार यूरो चोरी हो गए। मकान मालिक के मुताबिक जिस कमरे से यूरो चोरी हुए वहां दो पेंटर समेत घर की नौकरानी काम कर रही थी। मकान मालिक की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-53 स्थित विला में रहने वाले अतुल व उनकी पत्नी एना जुरिसर मार्टिनसर होम क्रेडिट कंपनी में अधिकारी है। वे सुबह 8.30 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकलते है। 14 माह से उनके घर पर अल्विना काम करती है। पिछले कई दिनों से उनके विला में पेंटिंग का काम चल रहा है। 27 जून को उनके बेडरूम में दो पेंटर काम कर रहे थे। उसकी कमरे की अलमारी में लिफाफे के अंदर 14 हजार यूरो रखे हुए थे। शाम को आकर जब उन्होंने चेक किया तो लिफाफा खाली मिला। इसके बाद से नौकरानी काम पर नहीं आई। उन्हें अपनी नौकरानी और दोनों पेंटरों पर चोरी का शक जताया है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक नौकरानी का पुलिस सत्यापन नहीं करा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें