फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने सिक्के/नोट अधिक दामों पर खरीदने का दिया था झांसा, साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने सिक्के व नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर ठगी मामले में राजस्थान के अलवर निवासी आरोपी जाहुल (28) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को राजस्थान के खैरथल से काबू किया गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर टीम उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साइबर क्राइम थाना वेस्ट पुलिस को ये शिकायत 10 मार्च को एक महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (यूट्यूब/फेसबुक) पर पुराने सिक्के व स्पेशल नोट खरीदने संबंधी विज्ञापन देखे। महिला ने दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने इनके पुराने सिक्कों/नोटों की कीमत 75 लाख रुपये बताई। इसके बाद सिक्कों के बदले महिला को मिलने वाले रुपयों पर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य चार्ज के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में आरोपी ने संपर्क बंद किया तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना वेस्ट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी जाहुल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के साथ काम करता है आरोपी

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पुराने सिक्कों के बदले में अधिक दाम देने वाले गिरोह के साथ काम करता है। आरोपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक/इंस्टाग्राम/यूट्यूब) पर विज्ञापन डालते हैं। जब कोई व्यक्ति विज्ञापन के माध्यम से इन्हें संपर्क करता है तब ये व्हाट्सऐप मैसेज कर पुराने सिक्कों की फोटो मंगवाता। फिर उन सिक्कों की लाखों रुपयों में कीमत बताकर उनसे रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के नाम पर ठगी करते हैं। आरोपी ने बताया कि इस मामले में भी आरोपी ने महिला से बात की व रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के माध्यम से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी के हिस्से में 8 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें