फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: डीएलएफ में अवैध पीजी पर सख्ती, तीसरे दिन 225 कमरे सील, कई अवैध निर्माण JCB से तोड़े

Sat, 20 Jun 2026 07:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में नगर योजनाकार विभाग ने अवैध पीजी संचालन और अतिक्रमण के खिलाफ तीसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की। 225 से अधिक पीजी कमरों को सील किया गया, साथ ही कई अवैध निर्माण, शेड, रैंप और व्यावसायिक इकाइयों को जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन
डीएलएफ में पीजी कमरे सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध निर्माण, अनधिकृत पीजी संचालन और अतिक्रमण के खिलाफ तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान विभिन्न भवनों में संचालित पीजी के 225 से अधिक कमरों को सील किया गया। कई स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

विज्ञापन


डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में पुलिस विभाग, महिला पुलिसकर्मियों तथा जिला प्रशासन की मौजूदगी में तीसरे दिन कार्रवाई पूरी की गई। डीटीपीई ने बताया कि एस-27/3 में संचालित हेलो वर्ल्ड को-लिविंग पीजी में कुल 38 कमरों को सील किया गया। यह भवन स्टिल्ट प्लस पांच मंजिला है।

वहीं स्टिल्ट फ्लोर पर बने कार्यालय, तीन कमरे और सर्वेंट क्वार्टर को ध्वस्त कर दिया गया। एस-28/4 स्थित पीजी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली से पांचवीं मंजिल तक बने कुल 54 कमरों को सील किया गया। इसके अलावा सेटबैक में बने शेड और प्लॉट लाइन से बाहर निकले गेट को भी हटाया गया। इसी प्रकार एसआर-74 में संचालित पीजी के 44 कमरे, एसआर-72 में 45 कमरे और एसआर-70 में 44 कमरों को सील किया गया। एसआर-70 में स्टिल्ट फ्लोर पर बने किचन, रेस्टोरेंट और कार्यालय को भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान सड़क की निर्धारित सीमा (राइट ऑफ वे) को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां स्टिल्ट फ्लोर पर चल रही 29 अवैध व्यावसायिक इकाइयों को सील किया गया। इनमें ब्यूटी पार्लर, वर्कशॉप, डिपार्टमेंटल स्टोर, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, पान की दुकान, खाने-पीने की दुकानें, जूस सेंटर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे।

इसके अलावा लेन में भी रैंप, सीढ़ियां, स्टेप्स और दुकानों सहित विभिन्न अतिक्रमण हटाए गए। प्लॉट नंबर एस-28/2, 3 और 4 के सामने बने रैंप, स्टेप्स, लॉन, डीजी सेट, बाउंड्री वॉल और प्लॉट लाइन से आगे बढ़े गेट को भी हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें