फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में पांच नवंबर तक होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विभाग ने बढ़ाया मौका, मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम/फरीदाबाद।
हरियाणा विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले का अंतिम अवसर प्रदान किया है। विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 5 नवंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे।
अभ्यर्थी पांच नवंबर तक दोपहर 12 बजे तक नए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला पुराने और नए दोनों प्रकार के आवेदनों की संयुक्त सूची के आधार पर किया जाएगा। संस्थान स्तर पर मेरिट के अनुसार दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा और किसी प्रकार का आरक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित अभ्यार्थियों को पांच नवंबर दोपहर 12 बजे तक अपने, मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दाखिले से संबंधित सभी जानकारी और रिक्त सीटों की संख्या विभाग की वेबसाइट और दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें