फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना कोई जानकारी लिए ठग ने खाते से निकाले 1.23 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर साइबर साउथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए ठगों के पास भी नए-नए पैंतरे है। बिना कोई जानकारी लिए ठग ने एक युवक के खाते से अमेजन-पे के माध्यम से 1.23 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर साउथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

भोंडसी के मोहन नगर निवासी रमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर अमेजन -पे से 2.03 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत ही इसकी शिकायत बैंक से की और रुपये रोकने के लिए कहा। अगले दिन तक सिर्फ 80 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन रद हो सकी थी। पीड़ित के साथ 1.23 लाख रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्रेडिट कार्ड से निकल गए 20 हजार रुपये



सेक्टर-66 निवासी दीपक बक्शी ने साइबर साउथ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते शनिवार को उनके पास क्रेडिट कार्ड कंपनी के पास से चार मैसेज आए। उस मैसेज में बताया गया था कि उनके खाते से कुल 20,593 हजार रुपये कट गए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने कंपनी से भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें