फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीसी के आदेश पर फलेंडी में फिरनी के रास्ते की हुई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
पैमाइश में फिरनी के रास्ते में आए कई मकानों के हिस्से
विज्ञापन

डीसी के रात्री विश्राम कार्यक्रम में अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद हुई कार्रवाई
पिनगवां। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को पिनगवां खंड के गांव फलेंडी में पंचायत की फिरनी के रास्ते की पैमाइश कराई गई। यह कार्रवाई उपायुक्त (डीसी) के रात्रि विश्राम कार्यक्रम के दौरान मिली शिकायत के बाद प्रशासन के आदेश पर की गई। पैमाइश के दौरान गिरदावर, पंचायत सचिव तथा अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीण इद्रीस बोहरा, कादिर खान, तारीफ, राशिद, जाबिर, सकावत सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव की पंचायती भूमि के खसरा नंबर 84 स्थित फिरनी के रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीसी के रात्रि विश्राम कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए पैमाइश के आदेश जारी किए थे। ग्रामीणों ने बताया कि पैमाइश होने से उन्हें उम्मीद जगी है कि अब प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा और वर्षों पुराना रास्ता लोगों के लिए पूरी तरह खुल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो। गिरदावर रफीक खान ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार पंचायत भूमि की पैमाइश की गई है। प्रारंभिक जांच में फिरनी के रास्ते पर बने कुछ मकानों के हिस्से पंचायत भूमि की सीमा में पाए गए हैं। पैमाइश की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है और नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें