फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेवात फीडर पाइपलाइन के एयर फिल्टरों में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय अनदेखी पर उठे सवाल, लोगों ने कहा- पहले ही रहती है पेयजल की किल्लत ऊपर से हो रहा बर्बाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। क्षेत्र में मेवात फीडर पाइपलाइन के कई एयर फिल्टरों में लगातार हो रही लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के बादली क्षेत्र से नूंह के लिए बिछाई गई मेवात फीडर पाइपलाइन जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत कलवाड़ी, सबरस और डींगरहेड़ी गांवों की सीमा से होकर गुजरती है। इन स्थानों पर पाइपलाइन के एयर फिल्टर स्थापित हैं। बताया जा रहा है कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर डींगरहेड़ी गांव के निकट स्थित एक एयर फिल्टर में काफी समय से तेज लीकेज हो रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी लगातार बाहर निकल रहा है और आसपास के खेतों तथा रास्तों में भर रहा है। इसी प्रकार सबरस फ्लाईओवर के नीचे, कलवाड़ी के समीप तथा धुलावट टोल प्लाजा के आसपास भी पाइपलाइन से पानी रिसने की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों का आरोप है कि जिस पानी से नूंह के मेडिकल कॉलेज सहित 18 गांवों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा किया जाना है, वह पर्याप्त मात्रा में गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने इसे पाइपलाइन की देखरेख करने वाली एजेंसी, संबंधित विभाग और प्रशासन की लापरवाही बताया है। डींगरहेड़ी गांव निवासी आरिफ ने बताया कि गांव के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थित एयर फिल्टर से काफी तेज गति से पानी निकल रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि यह समस्या नई नहीं है और इससे पहले भी कई बार इसी प्रकार के लीकेज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। स्थानीय शरारती तत्व इसके साथ छेड़खानी करते हैं इनकी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी और लीकेज को रोका जाएगा। - कनिष्ठ अभियंता शकील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें