फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होली के दिन बीच सड़क पर महिला व युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। होली के दिन सड़क के बीचों बीच स्कोर्पियो गाड़ी से आए कुछ युवकों की ओर से एक महिला व युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। कार में सवार शरारती तत्वों ने उन पर शराब की बोतल से भी हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शहर के बसई रोड पर होली के दिन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुग्राम के बसई रोड पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से कुछ युवक गाड़ी से उतरकर एक महिला और एक युवक के साथ जमकर मारपीट करने लगे। यहां तक कि नशेड़ी बदमाशों ने पीड़ित के सिर पर शराब की बोतल भी फोड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

बेरहमी से मारपीट करने के बाद सभी युवक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। हालांकि, महिला ने गाड़ी के सामने लेट कर गाड़ी रोकने का प्रयास भी किया। वहीं, घटना की एक वीडियो एक युवक ने मोबाइल से बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस वीडियो के माध्यम से मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शिकायत मिल गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें