फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सात नवंबर को पूरा देश गाएगा राष्ट्रगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाएगी भाजपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि सात नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर पूरा देश इस गीत को गाएगा। भाजपा पूरे देश में राष्ट्रगीत की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाएगी।
राष्ट्रीय सचिव कहा कि इस दौरान सरकारी, निजी स्कूल, काॅलेज, संस्थानों में भी राष्ट्र गीत को गाया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि गुरुग्राम के लेजरवैली मैदान में भी राष्ट्रगीत का भव्य आयोजन होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ बुधवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में इस आयोजन को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम गीत गाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो कार्यक्रमों चंडीगढ़ सचिवालय और अंबाला में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली सोनीपत में और वे गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली मैदान में भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी-अपनी राजधानियों में राष्ट्रगीत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जयपुर में 50 हजार लोगों का कार्यक्रम होगा, उसमें यह गीत गाया जाएगा। इस गीत के गायन के साथ ही देश में पद यात्राएं, साइकिल यात्राएं होंगी और यह एक बड़ा उत्सव की तरह होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें