फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गंगा स्नान पर्व की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गंगा स्नान पर्व बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रभात फेरी निकाली। कई परिवारों ने घरों में श्री लक्ष्मी-नारायण कथा का आयोजन किया। बाबा पूरणनाथ मंदिर के समीप स्थित हिंदू हाई स्कूल में सुरेन्द्र मंगला परिवार द्वारा भंडारा लगाया गया, जिसमें समाजसेवी विष्णु सिंगला, राहुल मंगला सहित कई भक्तों ने सेवा कार्यों में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गढ़ गंगा, ब्रह्म सरोवर, हरिद्वार व सोहना के शिव कुंड में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। पंडितों के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार कर देवताओं को विजय दिलाई थी, जिसके उपलक्ष्य में देव दीपावली मनाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें