फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध रेडी-टू-मिक्सचर प्लांट के खिलाफ कार्रवाई करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटें : राव नरबीर सिंह
विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने बिजली विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिए निर्देश


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम में बिजली विभाग (डीएचबीवीएन) तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिले में विभागीय कार्यों, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तथा आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की गई।


बैठक में कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन की सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को गुरुग्राम जिले में अवैध रूप से संचालित रेडी-टू-मिक्सचर (आरएमसी) प्लांट के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें सील करने के निर्देश दिए थे परंतु यह संज्ञान में आया है कि विभागीय कार्रवाई के बावजूद कुछ आरएमसी प्लांट सील होने के बाद भी पुनः संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं डीएचबीवीएन के अधिकारी संयुक्त रूप से ऐसे अवैध आरएमसी प्लांट के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किसी अवैध आरएमसी प्लांट को सील किया जाए, उसी समय बिजली विभाग उसका बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटे, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर संदेश जाए।



बैठक में जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी व्यापक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री ने बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए कि गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख सड़कों पर लटकते तारों को शीघ्रता से ठीक किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन तारों से बरसात के मौसम में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, अतः प्राथमिकता के आधार पर ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर कार्य पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि जिन सड़कों के बीच बिजली के पोल खड़े हैं या ग्रामीण क्षेत्रों में रिहायशी आबादी के बीच बिजली के खंभे हैं, उन्हें नियमानुसार स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें