फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिनी सचिवालय में कल दो घंटे श्रमदान करेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह 7 से 9 बजे के बीच चलेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला प्रशासन के अधिकारी रविवार को सुबह 2 घंटे श्रमदान करेंगे। उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार 24 अगस्त को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मिनी सचिवालय, गुरुग्राम में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मिनी सचिवालय की सभी मंजिलों तथा पार्किंग क्षेत्र में सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन




इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसडीएम परमजीत चहल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। गुरुग्राम को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में हर अधिकारी और कर्मचारी की सक्रिय भूमिका जरूरी है। अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बैठक में अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एनसीआर) कुशल कटारिया, सपना यादव, विकास कुमार, जगदीश, रोहित, सुनीता, ज्योति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें