फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
सोहना रोड पर कब्जा। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत की गई जमीन पर विभागों ने काम शुरू नहीं किया है। आलम यह है कि लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर अस्थायी दुकानें बना ली हैं। प्रोजेक्ट शुरू होने पर यह कब्जे बाधा बन सकते हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा हीरो होंडा चौक से एनपीआर, पुरानी दिल्ली रोड समेत अन्य सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सोहना रोड को चौड़ा करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। बादशाहपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में जमीन खाली करवाने के लिए तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। एनएचएआई व जीएमडीए द्वारा जमीन अधिगृहीत करने के बाद सड़क के दोनों ओर बरसाती नाले बनाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया। कुछ हिस्से में चल रहे कार्य के बाद शेष खाली पड़ी जमीन पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अशोक शर्मा ने इस संदर्भ में कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
सोहना रोड
एनएचएआई द्वारा एलिवेटिड फ्लाईओवर बनाने के लिए सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के बीचोबीच कार्य किया जा रहा है जबकि साइड में चौड़ी की जा रही सड़क पर कब्जा हो गया है। बादशाहपुर में लोगों ने खाली करवाई गई जमीन पर अस्थायी दुकानें लगा दी। कुछ लोगों ने यहां पार्किंग बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादीपुर चौक से एनपीआर
जीएमडीए ने सड़क चौड़ी करने के लिए जमीन खाली करवाई थी। यहां लोगों ने अपनी भैंसें बांध दी हैं। अस्थायी दुकानें लगने के साथ-साथ पार्किंग बनाई गई है।
पुरानी दिल्ली रोड
दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान अधिगृहीत जमीन पर लगाया हुआ है। अपने वाहनों की पार्किंग इस जमीन पर की गई है जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
जमीन को विभाग के अधीन लेने के बाद इस पर बरसाती नाले बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों ने कब्जा किया हुआ है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र मित्तल, मुख्य अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें