फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीन बेल्ट में टॉयलेट निर्माण पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-5 की ग्रीन बेल्ट में किए गए टॉयलेट के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने एक बार फिर विरोध दर्ज कराते हुए अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-3, 5 एवं 6 दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि ग्रीन बेल्ट में टॉयलेट के निर्माण का स्थानीय निवासियों ने शुरू से ही विरोध किया था, लेकिन उसके बाद भी निर्माण को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

निवासियों की मांग पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी से निर्माण की विभागीय स्वीकृति एवं स्वीकृत नक्शा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, लेकिन कोई नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया। दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि कई बार विभाग को लिखित शिकायत दी गई, जिसके उपरांत ग्रीन बेल्ट में टॉयलेट का निर्माण कार्य रोक दिया गया। वहीं मदन गोपाल यादव ने कहा कि ग्रीन बेल्ट सार्वजनिक हरित क्षेत्र है, जहां पेड़ों की कटाई कर निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। भाजपा नेत्री अनीता लूथरा अग्रवाल ने कहा कि सेक्टर-5 मार्केट में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध है। ऐसे में वहीं पर शौचालय का निर्माण कराया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें