फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले के निजी व शासकीय अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि पिछले 5 दिन में ही जिले में डेंगू के 20 नए मरीज आ गए हैं तो वहीं बड़ी संख्या में मरीजों में बुखार के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में खास तौर पर नागरिक अस्पताल में बुखार की जांच के लिए नमूनों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में जांच रिपोर्ट के लिए रोजाना ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है, जहां जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। बीमारियों के लिए कहीं न कहीं मच्छरों का पनपना भी जिम्मेदार है। दरअसल जिले में कई इलाके ऐेसे हैं, जहां अब भी बारिश निकलने के बावजूद जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसमें सेक्टर-14 का इलाका प्रमुखता से शामिल है। इसके अलावा पटौदी, मानेसर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव के चलते मच्छर पनप रहे हैं और इसके चलते अस्पतालों में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
नहीं की गई है फॉगिंग
मच्छर पनपने से रोकने के लिए तमाम कदम उठाने का दावा करने वाला नगर निगम भी इस बार सभी इलाकों में फॉगिंग तक नहीं करा पाया है। स्थिति यह है कि पिछले करीब एक माह से भी ज्यादा समय से पटेल नगर, जैकमपुरा, सेक्टर-15, आदर्श नगर समेत शहर के प्रमुख इलाकों में फॉगिंग नहीं की गई है। मच्छरों के पनपने के लिए ये तमाम वजहें भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

अब तक आए हैं डेंगू के 38 मरीज
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के साथ ही ईएसआई अस्पताल व ईएसआई डिस्पेंसरी में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बुधवार को डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या 38 पर ही बनी हुई है जबकि मलेरिया के अब तक 2 मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें